मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी, अब मधुबनी में फुटबाल पुल का गर्डर गिरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी, अब मधुबनी में फुटबाल पुल का गर्डर गिरा

पटना। बिहार में मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के लालवारही में फुटबाल पुल का गर्डर बीते शुक्रवार देर शाम गिरने से अफरा-तफरी मच गई है। दो दिन पहले ही गर्डर के ढ़लाई का काम हुआ था। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।गर्डर के लिए जो सेंट्रिंग बनाया गया था वह पानी के तेज बहाव में बह गया था। मामला गर्डर गिरने का है लेकिन कुछ लोगों ने यह अफवाह उड़ाई है कि पुल गिर गया है। मधेपुर के भूतही बालन नदी में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से गर्डर के लिए जो केंद्र बनाया गया था वही पानी के तेज बहाव में बह गया है।बिहार में आए दिन पुल के गिरने का मामला सामने आ रहा है। बिहार में बीते कुछ दिनों के अंतराल पर अररिया, सिवान, पूर्वी चंपारण,किशनगंज और अब मधुबनी में पुल गिरने की घटना सामने आई है।किशनगंज में 70 मीटर लंबे पुल का पिलर अचानक ढह गया, जिसके बाद लोग विस्थापित हो गए थे और नीतीश सरकार से सवाल कर रहे थे। लोगों का कहना था कि नीतीश कुमार के राज में और बुरे पुल गिरेंगे। '18 जून को अररिया के सिट्टी में बकरा नदी पर 12 करोड़ का एक पुल गिरने का मामला सामने आया था। जिसके 4 दिन बाद 22 जून को सिवान में दारौंदा और महाराजगंज ब्लॉक को जोड़ने वाली नहर पर पुल गिर गया था। पुल गिरने की तीसरी घटना पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 23 जून को सामने आई। मोतिहारी के घोड़ोंसहन ब्लॉक में मानक पुल गिर गया था।अब पुल निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहा है। बिहार के किशनगंज में 70 मीटर लंबे पुल का पिलर अचानक ढह गया। दस दिनों के भीतर पुल गिरने की यह चौथी घटना थी जो किशनगंज में हुई है। जहां कनकई और महानंद नदी को जोड़ने वाली सहायक नदी पर बना पुल अचानक सूखने से इलाके में मॉक ड्रिल किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें