मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानपरिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, शीतकालीन सत्र में पांच बिल पारित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानपरिषद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, शीतकालीन सत्र में पांच बिल पारित

पटना। बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दौरान शुक्रवार को पांचवें दिन विधान परिषद की कार्यवाही दोपहर बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन को बताया कि वर्तमान सत्र में पांच विधेयक पारित किए गए हैं। इसमें बिहार माल और सेवा कर (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2024, बेतिया राज की संपत्तियों को निहित करने बाला विधेयक, 2024, बिहार सरकारी परिसर (आवंटन, किराया, वसूली एवं बेदखली) (संशोधन) विधेयक, 2024, बिहार खेल विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2024, बिहार विनियोग (संख्या-4) विधेयक, 2024 शामिल हैं।सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन को बताया कि परिषद के 208वें सत्र में कुल पांच बैठकें आयोजित हुईं। इस सत्र के लिए ध्यानाकर्षण की कुल 64 सूचनाएं प्राप्त हुई। 30 ध्यानाकर्षण सूचनाएं सदन के कार्यक्रम पर लाए जाने के लिए स्वीकृत हुईं। 19 सूचनाएं उत्तरित हुई, शेष 2 सूचनाएं व्यपगत हुईं। सदन में 9 सूचनाएं प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के विचारार्थ सुपुर्द किए गए। शून्यकाल के दौरान 43 सूचनाएं प्राप्त हुईं जिनमें 35 सूचनाओं के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया एवं 8 सूचना अस्वीकृत की गई। इसके अलावा 57 सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिनमें 53 सूचनाएं स्वीकृत और 4 सूचनाएं अस्वीकृत हुईं। सभी स्वीकृत 53 निवेदनों को सदन की सहमति से निवेदन समिति को सुपुर्द किया गया। सभापति सिंह ने बताया कि इस सत्र में नेशनल ई-विधान (नेवा) के माध्यम से सदस्यों ने 331 तारांकित प्रश्न एवं 88 अल्पसूचित प्रश्न दिए गए तथा इसके माध्यम से कुल 300 तारांकित एवं अल्पसूचित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त हुए।उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सदस्यों ने अपने संसदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी है। सदन में महत्वूपर्ण विषयों पर वाद-विवाद में सहभागिता के लिए उन्होंने सदन के सभी सदस्यों को बधाई दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें