मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में जहानाबाद के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, 30 की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में जहानाबाद के बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, आठ की मौत, 30 की हालत गंभीर

पटना। बिहार में जहानाबाद जिले के वाणावर पहाड़ी पर स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर में लगभग मध्य रात्रि को मची भगदड़ में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पांच महिला और तीन पुरुष हैं। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीस की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह मंदिर मखदुमपुर प्रखंड में स्थित है।पुलिस के मुताबिक, इस भगदड़ में सुशीला देवी, पूनम देवी, निशा कुमारी, निशा देवी, राजू कुमार और प्यारे पासवान की जान चली गई। पूनम गया जिले के मोर टेकरी, निशा कुमारी मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लडौआ गांव, सुशीला जल बीघा नाडोल, निशा देवी नगर थाना क्षेत्र के एरकी गांव और प्यारे पासवान स्थानीय निवासी है। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।लोगों का कहना है कि सावन का सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक थी। श्रद्धालु संकरे गंगा एवं गऊघाट मार्ग से बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करने के लिए पहाड़ पर पहुंचे। अचानक मंदिर के पास अफरातफरी मची और लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई महिलाएं और पुरुष गिर गए। जिन लोगों को गंभीर चोट आई है, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों का आरोप है कि लाठीचार्ज की वजह से भगदड़ मची।नगर थाना प्रभारी दिवाकर विश्वकर्मा का कहना है कि कई स्रोत से जानकारी प्राप्त हुई है कि भीड़ नियंत्रण में कई तरह की खामी रही। वरीय अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं। घटना दुखद है। जांच में दोषी पाए गए लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें