मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में आईएएस-आईपीएस अफसरों ने सार्वजनिक की अपनी संपत्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
बिहार में आईएएस-आईपीएस अफसरों ने सार्वजनिक की अपनी संपत्ति

बिहार में आईएएस-आईपीएस अफसरों ने सार्वजनिक की अपनी संपत्ति

मुख्य सचिव के 19 लाख रुपए बैंकों में जमा, डीजीपी सोना-चांदी के शौकीन नहीं

पटना। बिहार में पोस्टेड आईएएस-आईपीएस अफसरों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। मुख्य सचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया है। इसमें बिहार के मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के बैंक खातों में कैश के रूप में 19 लाख रुपए हैं। वहीं डीजीपी के पास सोना-चांदी नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के पास जरूर सोना-चांदी है।

मुख्य सचिव 19 लाख रुपए बैंकों में जमा

विभाग की ओर से जारी संपत्ति ब्योरा के अनुसार मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा के पास तीन बैंक खाते हैं, जिसमें करीब 19 लाख रुपए जमा हैं। राजभवन एसबीआई ब्रांच में 11.81 लाख, पाटलिपुत्र कॉलोनी के केनरा बैंक ब्रांच में 33 हजार और एक्सिस बैंक में 7.70 लाख रुपए डिपॉजिट हैं। इसके अलावा उनके पास सोने की एक चेन और चार हीरे हैं। सभी गहने उन्हें विवाह के वक्त तोहफे में मिले थे। ब्रजेश मेहरोत्रा के पास लखनऊ के गोमती नगर में फ्लैट है। फ्लैट पत्नी के साथ संयुक्त रूप से खरीदा गया है, जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपए है। ब्रजेश मेहरोत्रा के पास विस्टा टावर गोमती नगर में एक और फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपए हैं। उनकी पत्नी ममता मेहरोत्रा के पास भी जेवरात हैं, जो उनकी मां से गिफ्ट के रूप में मिला है

डीजीपी सोना-चांदी के शौकीन नहीं :

डीजीपी आरएस भट्टी के पास सोने-चांदी के ज्वेलरी नहीं है। लेकिन पत्नी सोने-चांदी के शौकीन हैं। डीजीपी की पत्नी के पास करीब 91 लाख रुपए के ज्वेलरी हैं। भट्टी के पास 45 हजार रुपए नगद तो पत्नी के पास 35 हजार रुपए हैं। भट्टी ने अपने सेवाकाल में बैंक में 41.81 लाख रुपए जमा कराए। इसमें बांड्स और शेयर में करीब 54 लाख रुपए निवेश किए हैं। डीजीपी के पास चंडीगढ़ में एक पांच सौ वर्ग गज का आवास है।

एस सिद्धार्थ के पास है पिस्टल :

सीएम सचिवालय के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ कैमरे के शौकीन हैं। उनके पास एक निकोन कैमरा, लेंस के अलावा एक पिस्टल भी है। डॉ. सिद्धार्थ ने बैंक में 52.81 लाख रुपए जमा कराए हैं और शेयर में भी निवेश किया है। दिल्ली के द्वारका में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है। सिद्धार्थ के ऊपर करीब 90 लाख रुपए का लोन है।

पटना कमिश्नर के बैंक में सिर्फ 11 हजार :

भवन निर्माण विभाग के सचिव और पटना कमिश्नर कुमार रवि के पास नगद सिर्फ 11 हजार है। जबकि, उनकी पत्नी के पास 17 हजार 500 रुपए हैं। कुमार रवि के पास 40 ग्राम और पत्नी के पास 265 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 9.70 लाख रुपए है। पत्नी के पास चार सौ ग्राम चांदी भी है। रवि के पास कृषि या गैर कृषि योग्य कोई जमीन नहीं। पटना में एक फ्लैट है, जिसकी कीमत करीब 53 लाख रुपए है। यह फ्लैट कुमार रवि और उनकी पत्नी दोनों के नाम हैं।

प्रधान सचिव रोबर्ट एल. चोंग्थू पत्नी से गरीब :

राज्यपाल के प्रधान सचिव राबर्ट एल. चोंगथू संपत्ति के मामले में पत्नी से गरीब हैं। हालांकि, वे कार के शौकीन है। उनके पास दो कार है। नगद 10 हजार रुपए हैं। जबकि बैंक में करीब 1.60 लाख रुपए जमा हैं। उनकी पत्नी जैसलीन के पास 20 हजार रुपए नगद और बैंक में करीब 15 लाख रुपए और पीपीएफ एकाउंट में 12 लाख रुपए हैं।

डॉ. एन विजयलक्ष्मी के पास 15 हजार कैश :

डॉ. एन विजयलक्ष्मी के पास 15 हजार कैश और बैंक में 31 लाख रुपए जमा है। उनके पास 15 लाख 92 हजार रुपए का गहना भी है। पटना में 37 लाख और तमिलनाडु में एक करोड़ 35 लाख रुपए का फ्लैट है। वहीं, तेलंगाना में 65 लाख रुपए का प्लॉट है।

संजय अग्रवाल के पास 97 हजार 500 कैश :

कृषि सचिव संजय अग्रवाल के पास 97 हजार 500 कैश और चार लाख 64 हजार रुपए बैंक में जमा हैं। 105 ग्राम सोना भी उनके पास है। वहीं, हाउसिंग सोसायटी के तहत दो प्लॉट और पटना-गाजियाबाद में फ्लैट भी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें