मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

वैभव सूर्यवंशी को दस लाख रुपये देगी बिहार सरकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में सबसे कम उम्र (14 साल) में शतक लगाने वाले खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फाेन पर बात की उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने वैभव काेबिहार सरकार की ओर से 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देेने की घाेषणा की।बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी काे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फाेन पर बात की और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उनपर गर्व है। मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान रचें और देश का नामराेशन करें।इस माैके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी काे राज्य सरकार की तरफ से 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने का भी ऐलान किया।उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने 12 दिसंबर 2024 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास 1 अणे मार्ग पर मुलाकात की थी। तब मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें