मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के गया में कुंए में दम घुटने से तीन युवकों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के गया में कुंए में दम घुटने से तीन युवकों की मौत

पटना।बिहार में गया जिला अन्तर्गत वजीरगंज के चकसेव गांव में शुक्रवार काे कुएं में दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मौत की पुष्टि होने के बाद तीनों शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त ललन कुमार, टिंकू पांडे और सुभाष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, चकसेव गांव के एक कुएं में एक व्यक्ति गिर गया था। उसे बचाने के लिए एक युवक नीचे उतरा। वह भी कुएं में ही रह गया और वापस नहीं लौटा। इसके बाद तीसरा युवक कुएं में उतरा, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला।कुएं में तीन युवकों की मौत की आशंका को लेकर काफी देर तक कोहराम मचा रहा। किसी प्रकार तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन वह सभी मृत मिले। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ है ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें