मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : गंगा में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, तीन की मौत, दो को बचाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार : गंगा में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, तीन की मौत, दो को बचाया गया

पटना। मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक में मंगलवार काे गंगा नदी में नहाने के दाैरान बड़ा हादसा हो गया। यहांगंगा में नहाने के दौरान एक ही परिवार के पांच लोग गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। स्थानिय नाविकों ने दो लोगों बचा लिया, लेकिन तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दिल्ली में काम करने वाले संजय यादव अपनी पत्नी रेणु देवी, दो बेटी और दो बेटे 20 वर्षीय सालू कुमारी, 18 वर्षीय मांडवी कुमारी, 16 वर्षीय हर्ष कुमार और 12 वर्षीय अमन कुमार के साथ मुंगेर अपने घर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कल्याणचक 5 मई को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। शादी के संपन्न होने के बाद आज वे अपने घर में भाई फोटो यादव के परिवार के साथ मिल गोसाईं पूजन की तैयारी कर रहे थे। उसी क्रम में दोनों भाई के परिवार वाले बरदह गंगा घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। गंगा में स्नान के दौरान रेणु देवी अपने चारों बेटे-बेटियों के साथ स्नान करते-करते आगे निकल गए और सभी अचानक डूबने लगे। गंगा के तट पर खड़े नाविकों ने देखा कि कुछ लोग डूब रहे हैं तो नाव पर सवार होकर तुरंत उनके करीब आए और रेणु देवी और उनकी बेटी मांडवी कुमारी को बाहर निकाल कर जान बचाई। लेकिन अन्य तीन भाई-बहन सालू कुमारी, हर्ष कुमार और अमन कुमार की जान नहीं बचाई जा सकी।सदर एडीओ ने बताया कि घटना में दाे लाेगाें काे बचा लिया गया है लेकिन तीन की डूबने से माैत हाे गयी। मृतकाें के परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाला मुआवजा प्रदान कराया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें