मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में चक्रवर्ती तूफान दाना का अलर्ट, 26 को दिखेगा असर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में चक्रवर्ती तूफान दाना का अलर्ट, 26 को दिखेगा असर

पटना। चक्रवाती तूफान दाना को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है। तूफान का असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। बिहार में दाना चक्रवात का असर 26 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान पूर्वी और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं जबकि मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तूफान के असर से बिहार के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारीश हो सकती है।पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, चक्रवाती तूफान दाना उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, बिहार में इसका बहुत भयंकर असर देखने को नहीं मिलेगा। ओडिशा के तट पर तूफान के टकराने के बाद बिहार के दक्षिण पूर्वी हिस्से में आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से इस दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है और कहा है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और बाहर निकलने से बचें।मौसम विभाग ने शुक्रवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय,शेखपुरा, नवादा, नालंदा, पटना, जहानाबाद, गया, औरगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। आज सुबह से ही दाना तूफान का असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव हुआ है और ठंडी हवा के साथ साथ बादलों ने डेरा जमा लिया है।उल्लेखनीय है कि ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के आने का सिलसिला जारी है। तेज हवा और भारी बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। तूफान के कारण 750 ट्रेनें और करीब चार सौ उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। बंगाल में चक्रवात की आशंका वाले इलाकों से गुजरने वाली 550 और ओडिशा में 203 ट्रेनों को रद्द किया गया है। कोलकाता और भुवनेश्वर एयरपोर्ट से शुक्रवार तक के लिए विमान सेवा को बंद कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें