मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार बोर्ड ने गलत उत्तर अपलोड करने पर एजेंसी से मांगा स्पष्टीकरण -अब 22 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार बोर्ड ने गलत उत्तर अपलोड करने पर एजेंसी से मांगा स्पष्टीकरण  -अब 22 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

बिहार बोर्ड ने गलत उत्तर अपलोड करने पर एजेंसी से मांगा स्पष्टीकरण

-अब 22 मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

पटना।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सक्षमता परीक्षा का गलत उत्तर अपलोड करने वाली एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा है। एजेंसी को बताना है किस परिस्थिति में ऐसी गलती हुई। वहीं बोर्ड ने सॉफ्टवेयर में उपयुक्त तकनीकी समस्या का निराकरण कर त्रुटिरहित मॉडल उत्तर 20 मार्च को समिति की वेबसाइट https://www.bsebsakshamta.com पर पुनः अपलोड कर दिया है।वहीं, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 26 फरवरी से एक मार्च और छह मार्च को आयोजित हुई सक्षमता परीक्षा की उत्तरकुंजी रद्द कर बुधवार को पुन: नयी आंसर- की जारी की है। समिति ने कहा कि वेबसाइट पर 21 मार्च तक संबंधित अभ्यर्थियों से आपत्ति की मांग की गई थी। आंसर- की अपलोडिंग के क्रम में सॉफ्टवेयर में तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के कारण वर्ग 9 से 10 के संस्कृत विषय के प्रश्नों की त्रुटिपूर्ण आंसर- की अपलोड हो गयी थी और वर्ग छह से आठ में उर्दू विषय के कुछ प्रश्नों की आंसर- की में त्रुटि पायी गयी थी।इसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया गया था। अभ्यर्थी 22 मार्च तक आंसर- की पर आपत्ति दर्ज कर सकते है। संस्कृत एवं उर्दू के जो अभ्यर्थी इन प्रश्नों पर आपत्ति के लिए शुल्क जमा कर चुके हैं, उन्हें राशि वापस कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों की ओर से दावा किया जा रहा है आंसर की में प्रश्न संख्या की जगह क्यूआईडी का इस्तेमाल किया गया है।क्यूआईडी 3067 के सही जवाब में बिहार में जिलों की संख्या 41 बताई गयी है जबकि बिहार राज्य में 38 जिले हैं। क्यूआईडी 3065 के सही जवाब में बिहार के राज्य पशु का नाम बैल की जगह हाथी बताया गया है। क्यूआईडी 3034 के सही जवाब में नेपाल के पड़ोसी भारतीय राज्यों के समूह में सिक्किम-भूटान बताया गया है। क्यूआईडी 3049 के सही जवाब में हिंदी उपन्यास मैला आंचल के लेखक फणीश्वर नाथ रेणु की जगह रामधारी सिंह दिनकर बताये गये हैं। सोशल मीडिया पर तो दर्जनों सवाल के जवाब ट्रोल हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें