मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी, देखें टॉपरों की लिस्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट जारी,  देखें टॉपरों की लिस्ट

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। बीएसईबी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in , seniorsecondary.biharboardonline.com , results.biharboardonline.com पर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष इंटर का रिजल्ट कुल 87.21 फीसदी रहा। स्ट्रीम वाइज रिजल्ट की बात करें तो साइंस का रिजल्ट 87.7 फीसदी, कॉमर्स का रिजल्ट 94.88 फीसदी और आर्ट्स का रिजल्ट 86.15 फीसदी रहा। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने 96.40 फीसदी अंकों के साथ, साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ और कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने 95.60 फीसदी अंकों के साथ टॉपर किया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बोर्ड के पटना स्थित मुख्य सभागार में रिजल्ट दोपहर डेढ़ बजे जारी किया। पिछले एक सप्ताह से टॉपर छात्रों का पटना स्थित बोर्ड कार्यालय में साक्षात्कार लिया जा रहा था। साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरा होने के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि इंटर का रिजल्ट बेहतर हुआ है। बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 के बीच आयोजित कराई गई थी। इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 13 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। पिछले साल बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। कुल 83.70 फीसदी बच्चे पास हुए थे। बिहार बोर्ड

इंटर रिजल्ट में आर्ट्स में पटना के तुषार कुमार ने किया। साइंस में सीवान के मृत्युंजय कुमार ने टॉप किया। कॉमर्स में शेखपुरा की प्रिया कुमारी ने टॉप किया। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में साइंस में टॉप 5 में 11 छात्र-छात्राएं, आर्ट में 5 और कॉमर्स में टॉप 5 में 8 छात्र-छात्राएं हैं। तीनों संकाय मिलाकर कुल 24 छात्र-छात्राएं टॉप 5 पोजिशन पर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें