मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्रियों के नाम शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार: भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, दोनों डिप्टी सीएम समेत कई मंत्रियों के नाम शामिल

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट में 71 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

इस लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम समेत बिहार के कई मंत्रियों को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने बताया कि इसमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन का नाम शामिल हैं।

भाजपा की ओर से बताया गया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय से भाजपा के उम्मीदवार होंगे।

इसके साथ ही, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कटिहार से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

इसके साथ ही, पार्टी ने कई मंत्रियों और विधायकों को उनकी परंपरागत विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, कुछ नए चेहरे भी सामने आए हैं।

इससे पहले, एनडीए को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाया गया था। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक स्वर में इसकी पुष्टि की थी।

तीनों नेताओं ने कहा कि एनडीए दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर सौहार्दपूर्ण बातचीत पूरी हो चुकी है, और अब यह तय करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है कि कौन सा दल किस सीट पर चुनाव लड़ेगा।

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।"

चिराग पासवान ने भी यही बात दोहराते हुए कहा, "एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा, यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। बिहार है तैयार, एनडीए सरकार।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें