मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार बंद समर्थकों ने पटना समेत राज्यभर में रेल-सड़क यातायात को अवरुद्ध किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार बंद समर्थकों ने पटना समेत राज्यभर में रेल-सड़क यातायात को अवरुद्ध किया

पटना। बिहार में मतदाता पुनरीक्षण के मुद्दे और ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन में आईएनडीआई गठबंधन के आज बिहार बंद का असर रेल और सड़क यातायात पर पड़ा है। बंद समर्थकों ने राजधानी पटना समेत राज्यभर में रेल और सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर विरोध जताया। महात्मा गांधी सेतु में आवाजाही बाधित है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पटना में आयकर गोलमंबर से वीरचंद पटेल पथ और शहीद स्मारक होते हुए चुनाव आयोग कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे।इस बीच खबर है कि राजद नेताओ ने दरभंगा जंक्शन पर नमो भारत ट्रेन को रोक दिया है। रेल चक्का जाम करने पहुंचे राजद नेता प्रेमचंद्र उर्फ भोलू यादव ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण का कार्य कमजोर और पिछड़े वर्गों को मतदान के अधिकार से वंचित करने की साजिश है।हाजीपुर में राजद नेता सड़कों पर लेटे हैं। इससे हाजीपुर-पटना मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। बंद समर्थकों ने मुख्य चौक-चौराहों पर टायरों को आग लगा दी है। राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा कि यह बंद तेजस्वी यादव के निर्देश पर उत्तर बिहार के प्रवेश द्वार रामाशीष चौक सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर चक्का जाम के रूप में किया जा रहा है।इमारत-ए-शरिया और अन्य कई संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। बंद कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और अन्य लोकतंत्र समर्थक संगठनों ने आहूत किया है। छात्र राजद ने जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल पटरियां जाम कर दी हैं। इस वजह से सुबह इस मार्ग पर कई ट्रेनें रुकी रहीं। खगड़िया के राजेंद्र चौक पर भी टायर जलाकर सड़क जाम कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें