मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, चुनाव आयोग ने शाम 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का होगा ऐलान, चुनाव आयोग ने शाम 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा सोमवार शाम को जाएगी। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

चुनाव आयोग ने सोमवार शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इसलिए 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव उस तारीख से पहले कराने होंगे।

2020 में बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुए थे।

पहले चरण में 28 अक्टूबर 2020 को 71 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीट और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान संपन्न हुआ। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने रविवार को अपना दो दिवसीय बिहार दौरा संपन्न किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ राज्य में चुनाव तैयारियों की व्यापक समीक्षा की।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने घोषणा की कि चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए बिहार विधानसभा चुनाव से कई नई पहलों की शुरुआत की जाएगी।

चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग लागू की जाएगी। जब मतदाता वोट डालने जाएंगे, तो उन्हें ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी रंगीन तस्वीरें दिखाई देंगी। मतदाता पर्ची पर भी बड़े अक्षरों में नाम छपे होंगे, ताकि मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र ढूंढने में आसानी हो।

मतदाताओं को अब मतदान केंद्रों के बाहरी क्षेत्र में अपने मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति होगी, यह सुविधा पहली बार शुरू की जा रही है।

इसके अलावा, राजनीतिक दलों को मतदान केंद्रों से मात्र 100 मीटर की दूरी पर पोलिंग एजेंट बूथ स्थापित करने की अनुमति होगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए, राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय एजेंटों (बीएलए) को मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल में भाग लेने और मतदान समाप्त होने के बाद फॉर्म 17सी जमा करने की सलाह दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें