मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार आते ही दिखा पीएम मोदी का बिहारी रंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार आते ही दिखा पीएम मोदी का बिहारी रंग

बिहार आते ही दिखा पीएम मोदी का बिहारी रंग,कहा -

जिस काम को करते हैं शुरू उसे जरूर करते हैं खत्म

औरंगाबाद : पूरे 20 महीने बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे के तहत औरंगाबाद पहुंचे। पीएम मोदी नीतीश कुमार के साथ एक ही हेलीकॉप्टर से गया से औरंगाबाद के लिए रवाना हुए। औरंगाबाद पहुंच कर पीएम मोदी ने विभिन्न परियोजना का निरीक्षण किया। इस मौके पर पीएम मोदी का बिहारी अंदाज दिखा। पीएम ने औरंगाबाद में कहा कि - हम सबके प्रणाम करत ही...., यहां आ के अच्छा लग रहेलो हैं। पीएम मोदी ने कहा कि - बिहार में विकास की गंगा बहने जा रही है। इसके लिए मैं बिहारवासियों को धन्यवाद देता हूं। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलना पूरे बिहार का सम्मान है। आज बिहार के लिए 21 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ है। जो बिहार को आधुनिक बनाएंगी। हम काम की शुरूआत भी करते हैं, पूरा भी करते हैं और जनता को समर्पित भी करते हैं। ये मोदी की गारंटी है। आज पुराने सभी साथियों का आज मिलन हुआ है, यह सुखद अनुभव है।वहीं, बिहार में जब पुराना दौर था तो लोग घर से निकलने से शाम में डरते थे। बिहार को आतंकी, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे आग में झोक दिया गया था लेकिन आज बिहार का विकास हो रहा है आज बिहार में अमृत काम का दौर नजर आ रहा है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि- एनडीए की शक्ति बढ़ने के बाद बिहार में परिवारवादी राजनीति हाशिये पर जाने लगी है।''लेकिन, परिवारवाद की विडंबना एक और है कि मां-बाप से विरासत में पार्टी और कुर्सी तो मिल जाती है। लेकिन मां-बाप की सरकारों के काम का एक बार भी जिक्र करने की हिम्मत नहीं पड़ती है। ये है परिवारवादी पार्टियों की हालत। इनकी पार्टी के बड़े-बड़े नेता भी लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हो रहे है। अब लोकसभा का चुनाव लड़ना नहीं चाहते को राज्यसभा की सीटें खोज रहे है। इसके आगे पीएम मोदी ने कहा कि एक वो दौर था जब बिहार के ही लोग अपने घरों से निकलने से ड़रते थे। एक ये दौर है जब बिहार में पर्यटन की संभावनाएं विकसित हो रही है। बिहार को वंदे भारत, अमृत भारत जैसी ट्रेनें मिली। बिहार में जब पुराना दौर था। राज्य को अशांत, असुरक्षा और आतंकी घटनाओं मे ंझोंक दिया था। युवाओं को पलायन करना पड़ा था। लेकिन अब बिहार को नई दिशा मिली है। ये गारंटी है कि बिहार को अब उस पुराने दौर में नहीं जाने देंगे। ये गारंटी है कि अब बिहार का गरीब आगे बढ़ेगा। 9 करोड़ लाभार्थियो को पीएण कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें