मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी -82.91प्रतिशत रहा परिणाम, टॉप 10 में 51 स्‍टूडेंट्स -शिवांकर कुमार बने टॉपर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी  -82.91प्रतिशत रहा परिणाम, टॉप 10 में 51 स्‍टूडेंट्स  -शिवांकर कुमार बने टॉपर

बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी

-82.91प्रतिशत रहा परिणाम, टॉप 10 में 51 स्‍टूडेंट्स

-शिवांकर कुमार बने टॉपर

पटना।बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने क्लास 10 बोर्ड एग्जाम यानी मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 82.91% स्‍टूडेंट्स बोर्ड एग्‍जाम में पास हुए हैं। BSEB के चेयरमैन आनंद किशोर ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिजल्ट्स की घोषणा की। आचार संहिता लागू होने के चलते शिक्षा मंत्री आलोक मेहता इस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए थे।जारी रिजल्‍ट में टॉप 10 पोजीशन पर कुल 51 स्‍टूडेंट्स रहे हैं। इनमें से 23 लड़कियां और 28 लड़के हैं।

इस साल 10वीं बोर्ड एग्जाम में पूर्णिया के शिवांकर कुमार ने 489 स्कोर के साथ एग्जाम में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर आदर्श कुमार ने 488 स्कोर किया है और तीसरे नंबर पर 4 स्टूडेंट्स हैं - आदित्‍य कुमार, शिवम कुमार पूर्वे, पलक कुमारी और शाजिया परवीन।

इनमें से टॉप 10 रैंक तक के स्टूडेंट्स को कैश प्राइज और लैपटॉप दिया जाएगा। फर्स्ट रैंक को 1 लाख रुपए, सेकंड रैंक को 75 हजार रुपए और थर्ड रैंक को 50 हजार रुपए के साथ लैपटॉप और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।इस बार 4,52,302 स्‍टूडेंट्स को फर्स्‍ट डिवीजन, 5,24,965 को सेकेंड डिवीजन और 3,80,732 को थर्ड डिवीजन मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें