झारखंड के लातेहार में बड़ी ट्रेन दुर्घटना, तीन लोगों के मौत की पुष्टि

झारखंड के लातेहार में बड़ी ट्रेन दुर्घटना, तीन लोगों के मौत की पुष्टि
रांची: झारखंड के लातेहार में बड़ी ट्रेन दुर्घटना हुई है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या अभी बढ़ सकती है। दरअसल सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस से हादसा हुआ है। मामले की पुष्टि लातेहार एसपी अंजनी अंजन ने की है।उन्होंने बताया है कि तीन डेड बॉडी रिकवर कर लिया गया हैं। साथ ही आसपास के इलाकों में पुलिस छानबीन कर रही है। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों के मरने की पुष्टि की गई है जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार सासाराम-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही कुमंडीह स्टेशन के पास पहुंची थी, इस दौरान किसी ने हल्ला मचा दिया कि ट्रेन के इंजन में आग लग गई है।अफवाह आग की तरह फैली और इसे सुनने के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई. यात्री ट्रेन से उतरकर भागने लगे। इसी दौरान अचानक विपरीत दिशा से एक मालगाड़ी आ गई जिसकी चपेट में कई यात्री आ गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हुई है। मृतकों में दो पुरूष जबकि एक महिला है। फिलहाल मृत यात्रियों की पहचान नही हो पाई है।





