केरल में बड़ी साजिश का खुलासा — NIA की जांच में PFI की 'हिट लिस्ट' और इस्लामी शासन की गहरी साजिश बेनकाब

नई दिल्ली।राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश की सुरक्षा से जुड़ा एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। केरल में पीएफआई (PFI) की आतंकी गतिविधियों से जुड़े एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश हुआ है, जिससे न केवल राज्य बल्कि पूरा देश सकते में है।
NIA की हालिया जांच में यह सामने आया है कि प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने एक "हिट लिस्ट" तैयार की थी, जिसमें 950 से अधिक प्रमुख व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। इन लोगों को PFI के कट्टरपंथी एजेंडे के लिए खतरा माना गया था, और उन्हें निशाना बनाए जाने की सुनियोजित योजना थी।
'इंडिया 2047' दस्तावेज़ से गहरे सुराग
NIA को छापेमारी के दौरान एक विवादित दस्तावेज़ मिला है जिसका शीर्षक है — "इंडिया 2047"। यह दस्तावेज़ भारत में इस्लामी शासन की स्थापना की दीर्घकालिक साजिश का नींव दस्तावेज़ माना जा रहा है। इसमें विभिन्न चरणों में सरकारी तंत्र, न्यायपालिका, प्रशासन, और सुरक्षा एजेंसियों में पैठ बनाने की योजनाएं दर्ज हैं।





