मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

शिबु सोरेन के बड़े भाई राजाराम पंचतत्व में हुए विलीन,सीएम ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढसCm

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
शिबु सोरेन के बड़े भाई राजाराम पंचतत्व में हुए विलीन,सीएम ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढसCm

शिबु सोरेन के बड़े भाई राजाराम पंचतत्व में हुए विलीन,सीएम ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढाढस

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के बड़े भाई राजाराम सोरेन का निधन रांची में लंबी बीमारी के बाद हो गया। जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर रांची से उनके पैतृक आवास नेमरा ले जाया गया। राजाराम सोरेन के निधन की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नेमरा पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मिले और उन्हें ढाढस बंधाया। इसके बाद सीएम चंपाई सोरेन राजाराम सोरेन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम ने कहा कि राजाराम सोरेन बड़े भाई की तरह थे, उनके निधन से सभी काफी मर्माहत हैं। हर समय वे साथ रहे हैं चाहे गुरु जी की लड़ाई हो या झारखंड राज्य की लड़ाई हो। हम सभी के साथ जुड़ने के बाद वे काफी सुझाव देते थे और हमेशा मनोबल को बढ़ाते थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के कारण वे अपने चाचा के दाह संस्कार में भाग नहीं ले सके। उन्होंने कोर्ट से अपने चाचा के दाह संस्कार से लेकर पूरे क्रिया क्रम के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 13 दिन की अग्रिम जमानत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। नेमरा में धार्मिक रीति रिवाज के बाद राजाराम सोरेन की अंतिम यात्रा निकाली गई. इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया, घर के कुछ ही दूरी पर स्थित मुक्तिधाम में उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया। पार्थिव शरीर के साथ राजाराम सोरेन के छोटे भाई दिशोम गुरु और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, रूपी सोरेन, विधायक व मंत्री बसंत सोरेन, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरन, रेखा सोरेन, अंजलि सोरेन, पेयजल एंव स्वछता मंत्री मिथलेश ठाकुर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें