मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

भूपेश बघेल ने कवर्धा और कांकेर मामलों पर सरकार पर कसा तंज, कहा- 'फर्जी केस और अस्वाभाविक मौत'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भूपेश बघेल ने कवर्धा और कांकेर मामलों पर सरकार पर कसा तंज, कहा- 'फर्जी केस और अस्वाभाविक मौत'

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का गुरुवार को चौथा दिन रहा। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रश्नकाल के दौरान अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। सदन में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

प्रश्नकाल की शुरुआत में सदन में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की जेलों में कस्टोडियल डेथ का गंभीर मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि 31 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2026 तक राज्य की केंद्रीय और जिला जेलों में कितनी अस्वाभाविक मौतें हुई हैं। इस पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवाब देते हुए बताया कि इस अवधि में कुल 66 बंदियों की मौत हुई है।

उपमुख्यमंत्री ने सदन को जानकारी दी कि इनमें से 18 मामलों की न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच पूरी हो चुकी है, जबकि 48 मामलों में जांच अभी प्रक्रियाधीन है। इस पर पूर्व सीएम बघेल ने मृतकों के नामों और प्रत्येक मामले के विस्तृत ब्यौरे की मांग की, जिसके जवाब में विजय शर्मा ने कहा कि सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

भूपेश बघेल ने कवर्धा के पंकज साहू और कांकेर के जीवन ठाकुर के मामलों का विशेष उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि जीवन ठाकुर को फर्जी केस में फंसाया गया। उन्होंने कहा कि जांच की मांग की गई थी, ऐसे में जांच रिपोर्ट में क्या सामने आया, यह स्पष्ट किया जाए। इस पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि संबंधित व्यक्ति की गिरफ्तारी तथ्यों के आधार पर की गई थी।

उन्होंने बताया कि जीवन ठाकुर को 12 अक्टूबर 2025 को कांकेर जेल लाया गया था और 13 से 17 अक्टूबर तक वह अस्पताल में भर्ती रहे, जहां परिजन भी उनसे मिले थे।

सदन में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी सदस्यों के सवालों के जवाब देंगे। बजट सत्र के दौरान जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल रही है।

वहीं, तीसरे दिन बुधवार को भी सदन में हंगामा देखने को मिला था। विपक्ष लगातार सदन में सरकार के खिलाफ हंगामा कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि सरकार सदन में सही जानकारी नहीं दे रही है और जनता को गुमराह कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें