मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

भोपालपटनम स्थित बालक आश्रम शाला में 23 बच्चे अचानक बीमार पड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोपालपटनम स्थित बालक आश्रम शाला में 23 बच्चे अचानक बीमार पड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शुक्रवार की देर शाम बालक आश्रम शाला भोपालपटनम में 23 बच्चे अचानक बीमार पड़ गए। अचानक से पांच-छह बच्चे चक्कर खाकर गिर पड़े, और देखते ही देखते बाकी बच्चे भी ऐसी ही शिकायत करने लगे। आधी रात के समय स्थिति बिगड़ने पर आश्रम के अधीक्षक ने बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।डॉक्टरों के अनुसार, बच्चों को चक्कर आने का कारण हिस्टेरिया और डर हो सकता है। अस्पताल में इलाज के बाद बच्चों की स्थिति अब स्थिर है, और सभी बच्चे स्वस्थ हैं। डाक्टरों के अनुसार पूरी जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट रूप से बीमारी के बारे में कुछ बताया जा सकेगा । वहीं शाला प्रबंधन को आशंका है कि आश्रम में कोई अदृश्य शक्ति की वजह से बच्चे अचानक बीमार हो गए।स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन फिलहाल इसके पीछे की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें