मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

हाथरस भगदड़ मामले में न्यायिक जांच आयोग के समक्ष पेश हुए सूरज पाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाथरस भगदड़ मामले में न्यायिक जांच आयोग के समक्ष पेश हुए सूरज पाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सत्संग के दौरान भगदड़ के मामले की जांच के लिए गठित न्यायिक आयोग के समक्ष गुरुवार को सूरज पाल उर्फ भोले बाबा पेश हुए।सूत्रों ने बताया कि न्यायिक आयोग ने सूरज पाल से करीब सवा दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान सूरज पाल ने करीब एक हजार लोगों के शपथ पत्र आयोग को सौंपे।न्यायिक आयोग के समक्ष सूरज पाल की पेशी के दौरान बाहर उनके अनुयायियों और समर्थकों की भारी भीड़ जुट गयी। इसकी वजह से हजरतगंज इलाके में जाम लग गया। पूरे इलाके में पुलिस की चौकसी है। इस पूरे क्षेत्र को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है।उल्लेखनीय है कि हाथरस में दो जुलाई को सूरज पाल के सत्संग में मची भगदड़ से लोगों की मौत हो गयी थी। योगी सरकार ने जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें