मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

भोजपुरी स्टार पवन सिंह भाजपा से निष्कासित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोजपुरी स्टार पवन सिंह भाजपा से निष्कासित

भोजपुरी स्टार पवन सिंह भाजपा से निष्कासित

पटना (बिहार)। भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निष्कासित कर दिया है। पवन सिंह को भाजपा ने आसनसोल लोकसभा सीट से सिंबल दिया था, जिसे बाद में पवन सिंह ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व से मिलकर सिंबल वापस कर दिया था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर एनडीए के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया।

भाजपा के पत्र में कहा गया है कि पवन सिंह भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हैं और वे लोकसभा चुनाव में एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उनका यह कार्य दल विरोधी है। इससे पार्टी की छवि घूमिल हुई है। साथ ही यह कार्य पार्टी अनुशासन के विरुद्ध है। इसलिए पवन सिंह को दल विरोधी कार्य के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार पार्टी से निष्कासित किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि काराकट लोकसभा सीट पर एक जून को मतदान होना है। इस लोकसभा क्षेत्र में यादव, कुशवाहा, राजपूत, ब्राह्मण, भूमिहार, दलित, महादलित, कुर्मी, वैश्य और मुस्लिम मतदाता प्रमुख हैं। चुनाव से पहले भाजपा ने पवन सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें