मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

पावर स्टार पवन सिंह काराकाट से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पावर स्टार पवन सिंह काराकाट से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

पावर स्टार पवन सिंह काराकाट से लड़ेंगे लोकसभा का चुनाव

पटना।भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह ने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। पवन सिंह ने खुद एक्स पर इसकी जानकारी दी। पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह ने एक्स पर लिखा- "माता गुरुतरा भूमेरू" अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी"। बीते दिनों पवन सिंह का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। जिसमें वे कह रहे थे कि चुनाव तो वे लड़ेंगे, लेकिन कब, कहां, कैसे और किस पार्टी से लड़ना है, यह बाद की बातें हैं।बता दें कि काराकाट लोकसभा सीट इस समय रालोमो के खाते में है। यहां से 2019 के लोकसभा चुनाव में महाबली सिंह चुनाव जीते थे। उन्हें 3,98,408 वोट मिले। जबकि रालोमो (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा को 3,13,866 मत हासिल हुए थे। वहीं, बीएसपी के राज नारायण तिवारी को 21,715 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें