मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

भाभी जी घर पर हैं, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं: बसंत सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाभी जी घर पर हैं, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं: बसंत सोरेन

भाभी जी घर पर हैं, चुनावी मैदान में रिश्ता नहीं: बसंत सोरेन

दुमका: झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन के छोटे पुत्र और राज्य के मंत्री बसंत सोरेन ने अपनी भाभी सीता सोरेन पर प्रहार किया। रविवार को वे जामताड़ा पहुंचे थे, जहां उन्होंने दुमका लोकसभा सीट को लेकर रणनीति बनायी। इस दौरान उन्होंने दुमका लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर कहा कि सीता सोरेन घर पर उनकी भाभी हैं, न कि चुनावी मैदान में। उन्होंने पार्टी और परिवार में सम्मान नहीं मिलने के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पार्टी और परिवार ने 15 साल विधायक बनाकर सीता सोरेन को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तीन बार उन्हें विधायक बनाया और सम्मान देने का काम किया। दुर्गा सोरेन की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग पर बसंत सोरेन ने उन्हें करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सीता सोरेन खुद तीन बार यानी की 15 साल से पार्टी की विधायक रही हैं। कभी सदन या सदन के बाहर उन्होंने सीबीआई जांच की मांग नहीं की। अब जबकि वह दूसरे दल में शामिल हो गई हैं तो वह सीबीआई जांच की मांग कर रही हैं। बसंत सोरेन ने कहा कि इसके पीछे कौन लोग हैं यह समझ सकते हैं और उनकी मंशा क्या है यह भी समझा जा सकता है। बसंत सोरेन ने गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह उनका निजी बयान है। पिछले दिनों गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने दुमका में बयान दिया था कि बसंत सोरेन बहुत जल्द झामुमो छोड़ देंगे और झामुमो कई भागों में बंट जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने षडयंत्र कर हमारे नेता हेमंत सोरेन को जेल में डालने का कार्य किया है। इसका जबाब भी जनता को देना है। वहीं मंत्री बसंत सोरेन ने कहा कि पार्टी ने झारखंड आंदोलनकारी नलिन सोरेन को दुमका से उम्मीदवार बनाया है। जामा से प्रतिनिधित्व कर रही सीता सोरेन ने जामा की जनता का विश्वास एवं भरोसा तोड़ कर दूसरे पार्टी में शामिल हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें