मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार: बेतिया के डीईओ के ठिकानों पर एसवीयू की छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार: बेतिया के डीईओ के ठिकानों पर एसवीयू की छापेमारी

पटना। विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने आज बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के खिलाफ केस दर्ज कर चार ठिकानों पर छापेमारी की है।विशेष निगरानी इकाई के मुताबिक, एसवीयू को खबर मिली थी कि बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी रजनी कांत प्रवीण ने 2005 में नौकरी में आए थे। तब से अब तक की अवधि के दौरान अवैध रूप से भारी चल और अचल संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति आय से लगभग 1,87,23,625 रुपये अधिक है।रजनी कांत प्रवीण बिहार शिक्षा सेवा के 45 वीं बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने दरभंगा, समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में शिक्षा अधिकारी के रूप में काम किया है। उनकी कुल सेवा अवधि लगभग 19-20 वर्ष है। रजनी कांत प्रवीण की पत्नी सुषमा कुमारी एक संविदा शिक्षिका थीं, जिन्होंने अपनी सेवा छोड़ दी थी । वर्तमान में ओपन माइंड बिड़ला स्कूल, दरभंगा की निदेशक हैं। उन्होंने ही स्कूल मालिक भी हैं। आरोप है कि रजनी कांत प्रवीण के अवैध रूप से अर्जित धन के वित्तीय निवेश के साथ इस संस्थान को चला रही हैं।एसवीयू के मुताबिक, रजनी कांत प्रवीण और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर पटना, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में कई करोड़ रुपये की जमीन और फ्लैट हैं। जिसकी कीमत 2,92,92,225 रुपये के करीब है। आरोप है कि रजनी कांत प्रवीण और उनकी पत्नी ने अवैध तरीके से कमाई की है। जो या तो उसके स्वयं के नाम पर या उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर, जो कि भ्रष्ट और अवैध तरीकों से अवैध रूप से अर्जित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें