मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

बारिश के बाद आया कीवी तेज गेंदबाजों का तूफान, भारत ने केवल 34 रन पर खोए 6 विकेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेंगलुरु। न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 34 रन पर 6 विकेट खो दिये हैं। ऋषभ पंत 15 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। पहला दिन बारिश के कारण धुल जाने के बाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को दूसरे दिन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।हालांकि उनका यह फैसला गलत साबित हुआ, भारत की शुरुआत काफी खराब रही। चिन्नास्वामी की पिच पर कीवी तेज गेंदबाजों की गेंद स्विंग कर रही थी और उछाल भी ले रही थी, जिसके कारण भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशानी हो रही थी।भारत को पहला झटका टिम साउथी ने कप्तान रोहित शर्मा (02) को बोल्ड करके दिया। इसके बाद विराट कोहली (00) और सरफराज खान (00) खाता भी नहीं खोल सके। कोहली को विलियम ओ'रूर्के और सरफराज को मैट हेनरी ने पवेलियन भेजा। इसके बाद पंत और यशस्वी जयसवाल ने 21 रन की छोटी सी साझेदारी की। 31 के कुल स्कोर पर ओ'रूर्के ने जयसवाल (13) को आउट कर भारत को तीसरा झटका दिया।जयसवाल के आउट होने के बाद केएल राहुल (00) और रवींद्र जडेजा (00) भी चलते बने। राहुल को ओ'रूर्के और जडेजा को मैट हेनरी ने अपना शिकार बनाया। भारत ने लंच तक केवल 34 रन पर 6 विकेट खो दिये। पंत 15 रन बनाकर नाबाद हैं।न्यूजीलैंड के लिए ओ'रूर्के ने 3, मैट हेनरी ने 2 और टिम साउथी ने 1 विकेट लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें