मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

बेलिंगहम का भावुक संदेश, बोले- 'काश टीम को एक-दो और जीत दिला पाता'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेलिंगहम का भावुक संदेश, बोले- 'काश टीम को एक-दो और जीत दिला पाता'

अटलांटा। इंग्लैंड के मिडफील्डर जूड बेलिंगहैम 'फीफा वर्ल्ड कप 2026' के सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से मिली दिल तोड़ने वाली हार से बहुत दुखी हैं। बेलिंगहैम को उम्मीद थी कि वे उस टीम का हिस्सा बनेंगे जो देश के लिए वर्ल्ड कप जीतने के 60 साल लंबे इंतजार को खत्म करेगी।

बुधवार देर रात (भारतीय समय के अनुसार) अटलांटा स्टेडियम में एंथनी गॉर्डन के 55वें मिनट में गोल करने के बाद इंग्लैंड 1966 के बाद पहली बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचता नजर आ रहा था, लेकिन मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने मैच के आखिर में जबरदस्त वापसी की।

अर्जेंटीना की तरफ से एंजो फर्नांडीज ने 85वें मिनट में बराबरी का गोल दागा और फिर स्टॉपेज टाइम में लौटारो मार्टिनेज (90+2') ने विनिंग गोल किया। इसी के साथ अर्जेंटीना ने फाइनल में जगह पक्की कर ली।

इंग्लैंड की हार पर बात करते हुए भावुक बेलिंगहम अपनी निराशा छिपा नहीं सके।

'बीबीसी' के अनुसार, मैच के बाद बेलिंगहम ने कहा, "मुझे लगता है कि हम इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं, लेकिन यह बहुत दुखद है। मैं इंग्लैंड की उस टीम का हिस्सा बनना चाहता था जो आखिरकार जीत हासिल करे और कामयाबी पाए। यहां आकर फैंस को वही बातें बताना जो वे वर्षों से सुनते आ रहे हैं, सच में बहुत दुखद है।"

23 वर्षीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड के उन फैंस से भी माफी मांगी जो इस टीम के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद लेकर आए थे। उन्होंने कहा, "काश मैं एक या दो और जीत दिला पाता, लेकिन अभी निराशा के कारण मेरा दिमाग थोड़ा सुन्न हो गया है, इसलिए मैं माफी चाहता हूं।

इंग्लैंड के बाहर होने के बावजूद, बेलिंगहम का टूर्नामेंट शानदार रहा और वे थॉमस ट्यूशेल के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक रहे। इस मिडफील्डर ने टूर्नामेंट में सात गोल दागे। इनमें नॉर्वे के खिलाफ क्वार्टर-फाइनल में दो भी शामिल हैं, जिससे इंग्लैंड अंतिम चार में पहुंचा। इससे पहले टूर्नामेंट में, उन्होंने 'राउंड ऑफ 16' में मैक्सिको के खिलाफ भी दो गोल किए थे।

नॉकआउट राउंड में इंग्लैंड ने डीआर कांगो, मैक्सिको और नॉर्वे को शिकस्त दी थी, जिससे फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड छह दशकों से चले आ रहे खिताबी सूखे को आखिरकार समाप्त कर देगा, लेकिन सेमीफाइनल में अर्जेंटीना की देर से की गई वापसी ने यह सुनिश्चित कर दिया कि इंग्लैंड का दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने का इंतजार अभी जारी रहेगा।

अब 'थ्री लायंस' फ्रांस के खिलाफ तीसरे स्थान के लिए होने वाले प्ले-ऑफ पर ध्यान केंद्रित करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें