मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

बीटिंग रिट्रीट समारोह आज, दिल्ली के ये रास्ते बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीटिंग रिट्रीट समारोह आज, दिल्ली के ये रास्ते बंद

नई दिल्ली।

गणतंत्र दिवस समारोह 2024 का समापन आज शाम बीटिंग रिट्रीट समारोह के साथ होगा। विजय चौक पर होने वाले समारोह में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक, सुनहरी मस्जिद चौराहे और कृषि भवन चौराहे के बीच रफी मार्ग पर, साथ ही कृषि भवन चौराहे से विजय चौक तक, दारा शिकोह चौराहे से आगे, कृष्ण मेनन मार्ग चौराहे और सुनेहरी मस्जिद से विजय चौक, रायसीना रोड पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

इसके अलावा विजय चौक और 'सी' हेक्सागोन के बीच कर्तव्य पथ पर यातायात सीमित रहेगा। इन रास्तों से जाने की सलाह यात्रियों को रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी-प्वाइंट, लोधी रोड, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड और मिंटो रोड जैसे रास्तों पर जाने की सलाह दी गई है। पुलिस ने सलाह में कहा है कि यह भी सलाह दी जाती है कि व्यक्ति किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से कर लें और फेसबुक, ट्विटर व इंस्टाग्राम सहित ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से जानकारी लेते रहें।

एडवाइजरी में कहा गया कि आमंत्रित लोगों और दर्शकों की गाड़ियों और समारोह स्थलों व इंडिया गेट के आसपास यातायात की भीड़ को रोकने के लिए सोमवार को दोपहर 2 बजे से रात 9.30 बजे तक बसों को उनके रोजाना वाले रास्तों से डायवर्ट किया जाएगा। बीटिंग रिट्रीट समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और नए और पुराने संसद भवन की रोशनी देखने के लिए बड़ी संख्या में आम जनता भी विजय चौक पहुंचेगी। इसके चलते आज दोपहर से देर शाम तक नई दिल्ली के कुछ इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा।

शाम 7 बजे के बाद, रफी मार्ग और 'सी' हेक्सागोन के बीच, विजय चौक पर रोशनी देखने के इच्छुक लोगों के लिए पार्किंग उपलब्ध होगी। पुलिस ने अपनी एडवाइजरी में यह भी कहा कि आम जनता और मोटर साइकिल वाले चालकों से आग्रह किया जाता है कि वे धैर्य रखें, ट्रैफिक रूल का पालन करें और सभी चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें