मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वन्य प्राणी भालू की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वन्य प्राणी भालू की मौत

जगदलपुर। बस्तर जिले के जगदलपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर पुराने टोल नाका मेटावाड़ा के पास आज बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक वन्य प्राणी भालू की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने भालू को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वन विभाग के एसडीओ देवलाल दुग्गा ने बताया कि घटना स्थल से वाहन के कई टूटे हुए हिस्से बरामद किए गए हैं, जिससे तेज रफ्तार वाहन की टक्कर की पुष्टि होती है। वन विभाग के अनुसार, भालू के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

एसडीओ देवलाल ने बताया कि वन विभाग ने मामले की जांच कर रही है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे वाहन और चालक की पहचान की जा सके। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी को घटना से संबंधित जानकारी हो तो वह वन विभाग को सूचित करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें