मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:03 · नई दिल्ली संस्करण

BBMB भर्ती: हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है, जिसके लिए वे तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने के इंतजार में रहते हैं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन105 बार पढ़ा गया
BBMB भर्ती: हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

चंडीगढ़। देश के लाखों युवाओं का सपना सरकारी नौकरी करने का होता है, जिसके लिए वे तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने के इंतजार में रहते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है।

दरअसल, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी), चंडीगढ़ ने सीधी भर्ती के जरिए नियमित आधार पर हिंदी ट्रांसलेटर के कुल 9 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।

हिंदी ट्रांसलेटर के इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तक की गई है। ऐसे में जो पात्र उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे बीबीएमबी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पोस्ट के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि किसी अन्य फॉर्मैट में भेजे गए आवेदन फॉर्म को अस्वीकार किया जा सकता है।

वहीं, कोई भी आवेदन हाथ से, व्यक्तिगत रूप से या डाक द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बीबीएमबी की ओर से हिंदी अनुवादक के पदों पर नियुक्त किए गए उम्मीदवारों की प्रोबेशन की अवधि 3 वर्ष की होगी और इस दौरान हिंदी ट्रांसलेटर के पद के लिए पंजाब सीएसआर/बीबीएमबी या डीसी रेट (जो भी लागू हो) के अनुसार शुरुआती पे-स्केल में से जो भी ज्यादा हो, उसका भुगतान किया जाएगा।

बता दें कि बीबीएमबी की ओर से हिंदी अनुवादक पोस्ट पर नियुक्ति के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। हालांकि, इसके लिए अभ्यर्थियों को समय-दर-समय ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी जाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें