मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

बे ओवल टेस्ट: लैथम का शतक, कॉन्वे दोहरे शतक के करीब, पहले दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 334/1

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बे ओवल टेस्ट: लैथम का शतक, कॉन्वे दोहरे शतक के करीब, पहले दिन की समाप्ति पर न्यूजीलैंड का स्कोर 334/1

बे ओवल। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत गुरुवार को बे ओवल में हुई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन की समाप्ति तक 1 विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए थे। डेवन कॉन्वे 178 और जैकब डफी 9 रन पर नाबाद थे।

टेस्ट का पहला दिन पूरी तरह न्यूजीलैंड के नाम रहा।

वेस्टइंडीज के गेंदबाज और क्षेत्ररक्षक पूरे दिन फील्ड में दौड़ते नजर आए। कीवी टीम के लिए कप्तान टॉम लैथम और डेवन कॉन्वे ने पारी की शुरुआत की।

लैथम और कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 323 रन की साझेदारी की। न्यूजीलैंड के टेस्ट इतिहास में यह आठवीं सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी।

लैथम 246 गेंद पर 1 छक्का और 15 चौकों की मदद से 137 रन बनाकर आउट हुए। लैथम के टेस्ट करियर का यह 15वां शतक था।

डेवन कॉन्वे 279 गेंद पर 25 चौकों की मदद से 178 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। कॉन्वे के टेस्ट करियर का यह छठा शतक है। कॉन्वे अपने दोहरे शतक से महज 22 रन दूर हैं। टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जब शुरू होगा तो सबसे पहली उत्सुकता न्यूजीलैंड टीम और फैंस में कॉन्वे के दोहरे शतक को लेकर होगी। अगर कॉन्वे दोहरा शतक पूरा करने में सफल रहते हैं, तो ये उनके करियर की दूसरी डबल सेंचुरी होगी।

लैथम का विकेट दिन के आखिरी समय में गिरा।

वह 87वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए। जैकब डफी को नाइट वॉचमैन के रूप में भेजा गया। डफी भी 16 गेंद पर 9 रन बनाकर नाबाद हैं।

वेस्टइंडीज के लिए एकमात्र विकेट केमार रोच को मिला। इसके अलावा, सभी गेंदबाज पूरे दिन संघर्ष करते हुए नजर आए।

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे चल रही है। पहला टेस्ट वेस्टइंडीज ने ड्रा कराया था, जबकि दूसरा टेस्ट न्यूजीलैंड ने जीता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें