मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:38 · नई दिल्ली संस्करण

बरदाहा बाजार में चोर समझकर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बरदाहा बाजार में चोर समझकर युवक की बेरहमी से पिटाई, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया

नवादा। नवादा जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र के बरदाहा बाजार में शनिवार को चोर के शक में एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि बीते कई दिनों से बाजार समेत आसपास के गांवों में चोरी की अफवाहों के कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। हर रात ग्रामीण पहरेदारी कर रहे थे और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर तुरंत शक किया जा रहा था।शनिवार को एक अज्ञात व्यक्ति को बाजार में घूमते देख कुछ लोगों ने उसे संदिग्ध मान लिया। स्थानीय लोगों ने उसका नाम-पता पूछना शुरू किया, लेकिन व्यक्ति के मौन रहने और स्पष्ट जवाब नहीं देने से लोगों का शक और गहराता चला गया। धीरे-धीरे बाजार में लोगों की भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। नाम-पता नहीं बताने पर भीड़ उग्र हो गई और लोगों ने उस व्यक्ति की लात-घूंसे, बेल्ट और थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलते ही परनाडाबर थाना की 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ से उस व्यक्ति को छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई।थाने में पूछताछ के दौरान व्यक्ति के पास से बंगाल के बर्दमान से पहाड़पुर का एक पुराना और गंदा टिकट मिला, इसके अलावा उसके पास कोई पहचान पत्र या सामान नहीं पाया गया। लोगों का कहना था कि टिकट भी ऐसा लग रहा था जैसे कहीं सड़क या कचरे से उठाया गया हो। अपर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि काफी पूछताछ के बाद व्यक्ति टूटी-फूटी भाषा में केवल जगरनाथपुर, बर्दमान का नाम बता पा रहा है। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत होता है।पुलिस ने उसे डॉक्टर के पास इलाज के लिए भेजा है। फिलहाल व्यक्ति काफी डरा-सहमा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अपील की है कि कानून अपने हाथ में न लें तथा किसी भी संदिग्ध स्थिति में पुलिस को सूचना दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें