मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

बस्तर सांसद ने नगरनार मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बस्तर सांसद ने नगरनार मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण में राष्ट्रहित, नवाचार, संस्कृति, किसान शक्ति, युवाओं के आत्मविश्वास तथा डिजिटल जागरूकता जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम को बस्तर लोकसभा में विभिन्न स्थानों पर उत्साहपूर्वक सुना गया।सांसद महेश कश्यप ने बस्तर जिले के नगरनार मंडल के धनपुंजी शक्तिकेंद्र बूथ सौरापारा में कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से सुना गया। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण की स्पष्ट दिशा दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि भारत एआई तकनीक के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बन रहा है, और इसका उपयोग कृषि, डेयरी तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण में भी हो रहा है। प्रधानमंत्री ने टी-20 विश्व कप में भारतीय मूल के खिलाड़ियों का उल्लेख करते हुए भारतीयता के वैश्विक सम्मान की बात कही। अंगदान के प्रति जागरूकता, साइबर सुरक्षा में सतर्कता और वित्तीय साक्षरता पर भी विशेष बल दिया। कृषि उत्पादन और निर्यात में बढ़ोतरी को भारत की शक्ति बताते हुए उन्होंने सांस्कृतिक पुर्नजगरण, विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराया। इस दौरान नगरनार मण्डल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे l

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें