मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

तीन दिवसीय बस्तर ओलंपिक का आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तीन दिवसीय बस्तर ओलंपिक का आज मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

-बस्तर ओलंपिक का सबसे बड़ा आकर्षण देश की महान बॉक्सर मैरी कॉमजगदलपुर /रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में बस्तर ओलिंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन जगदलपुर में आज 11 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो 13 दिसंबर तक चलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुभारंभ करेंगे, जबकि 13 दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम का समापन करेंगे। वर्ष 2024 में भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर ओलिंपिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।पारंपरिक खेलों, जनजातीय संस्कृति और युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से होने वाला यह आयोजन राज्य के खेल कैलेंडर की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में से एक है।इस वर्ष बस्तर ओलंपिक का सबसे बड़ा आकर्षण देश की महान बॉक्सर मैरी कॉम हैं। 6 बार की विश्व चैंपियन, लंदन ओलंपिक 2012 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और पद्म भूषण, पद्मश्री व खेल रत्न से सम्मानित मैरी कॉम आज 11 दिसंबर को उद्घाटन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएंगी।भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी और टीम इंडिया के पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया 13 दिसंबर को बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल होंगे।पिछले वर्ष आयोजित बस्तर ओलंपिक ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी ‘मन की बात’ में इसकी विशेष सराहना की थी।खेल विभाग ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार राशि घोषित की है। जूनियर वर्ग के ₹2400 प्रति खिलाड़ी जबकि सीनियर वर्ग के ₹3000 प्रति खिलाड़ी पुरस्कृत किए जायेंगे। जूनियर वर्ग के विजेताओं को सीधे शासकीय खेल अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें