मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 से बाहर हुए शोएब बशीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। इंग्लैंड के ऑफस्पिनर शोएब बशीर को हाथ की उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण भारत के खिलाफ जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के बाकी बचे दो टेस्ट मैचों से बाहर कर दिया गया है। बशीर जल्द ही इस चोट के लिए सर्जरी करवाएंगे।बशीर को यह चोट तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन लगी, जब उन्होंने रविंद्र जडेजा का कैच पकड़ने की कोशिश की। यह घटना भारत की पहली पारी के 78वें ओवर में हुई। चोट लगने के बाद वे मैदान से बाहर चले गए और शेष पारी में वापसी नहीं कर सके।हालांकि, इंग्लैंड की दूसरी पारी में वे बल्लेबाजी के लिए उतरे और 9 गेंदों में 2 रन बनाए। टेस्ट के पांचवें दिन भी बशीर ज़्यादातर समय मैदान से बाहर रहे, लेकिन जब भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज़ इंग्लैंड को परेशान कर रहे थे, तब उन्हें गेंदबाज़ी के लिए बुलाया गया। आखिरकार, बशीर ने मोहम्मद सिराज का विकेट लेकर इंग्लैंड को रोमांचक जीत दिलाई।सीरीज़ में बशीर ने तीन टेस्ट में कुल 10 विकेट चटकाए और उनका गेंदबाज़ी औसत 54.1 रहा। पिछले कुछ वर्षों में बशीर इंग्लैंड के प्रमुख स्पिनर के रूप में उभरे हैं और उन्होंने अपने समरसेट टीममेट जैक लीच को पीछे छोड़ते हुए टीम में जगह बनाई थी।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बशीर की अनुपस्थिति में जैक लीच की टीम में वापसी होती है या नहीं। रेहान अहमद, लियाम डॉसन और टॉम हार्टली जैसे नाम भी चयन की दौड़ में शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें