मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा: बसंत सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा:  बसंत सोरेन

जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा: बसंत सोरेन

रांची: राजभवन में शपथ लेने के बाद बसंत सोरेन सीधे गुरु जी के आवास पर पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि कौन-कौन सा विभाग मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। बसंत सोरेन ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव, पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन और कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। बसंत सोरेन ने यह भी कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए जो भी काम शुरू किए थे, उसे धरातल पर उतारना सरकार की प्राथमिकता होगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ बंद किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुआ आवास योजना शुरू की है, इस पर विशेष फोकस होगा। इसके अलावा शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के रोजगार पर बोल दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें