मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

बाराबंकी: अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बाराबंकी: अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका; 2 की मौत, 3 घायल

बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी जिले के सराय बरई गांव में गुरुवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि पूरे गांव की जमीन हिल उठी और दूर-दराज के इलाकों तक उसकी आवाज सुनाई दी।

अचानक हुए इस विस्फोट से गांव और आस-पास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल फैल गया।

धमाके के बाद फैक्ट्री के मलबे से रुक-रुक कर कई घंटों तक छोटे-छोटे विस्फोट होते रहे, जिससे राहत और बचाव कार्य में बाधा आई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई महीने से यह फैक्ट्री अवैध रूप से चलाई जा रही थी। इस फैक्ट्री में शादी-विवाह में इस्तेमाल होने वाले पटाखे बनाए जा रहे थे।

इस धमाके में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और उनके शरीर के टुकड़े कई मीटर तक बिखर गए। वहीं, तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना पाकर टिकैतनगर थाने की पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने और मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव कार्य देर रात तक जारी रहा। एतिहात के तौर पर प्रशासन ने आसपास के इलाकों को खाली करा दिया और घटनास्थल को पूरी तरह से सील कर दिया और विस्फोट के कारणों की जांच शुरू की गई। वहीं, मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह फैक्ट्री अवैध तरीके से बिना लाइसेंस संचालित हो रही थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में पहले भी शिकायतें की गई थी, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें