केंद्रीय चुनाव समिति ने बन्ना गुप्ता के नाम पर जताई सहमति ,रांची से हो सकते है कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी

केंद्रीय चुनाव समिति ने बन्ना गुप्ता के नाम पर जताई सहमति ,रांची से हो सकते है कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी
रांची: चंपाई सरकार के मंत्री और जमशेदपुर पश्चिम से विधायक बन्ना गुप्ता रांची लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं। कांग्रेस खेमे से मिली जानकारी के अनुसार इसकी आधिकारिक घोषणा आज शाम तक होने की बात कही जा रही है।आपको बता दें कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने बन्ना गुप्ता के नाम पर अपनी सहमति दे दी है। हालांकि रांची लोकसभा सीट पर सबसे बड़े दावेदार सुबोधकांत सहाय है। वहीं दूसरे नंबर पर रामटहल चौधरी का नाम है।,अगर कांग्रेस बन्ना गुप्ता को रांची से प्रत्याशी बनाने का फैसला लेती है तो इसे मास्टर स्ट्रोक कहा जा सकता है।आपको बता दें कि बनिया वर्ग से आने वाले भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के सामने इसी जाति से आने वाले बन्ना गुप्ता ताल ठोकते है तो चुनाव दिलचस्प हो जायेगा। दूसरी ओर सुबोधकांत सहाय अपने क्षेत्र में पहले की तरह सक्रिय हैं। अगर इन्हें टिकट नहीं दिया गया तो कांग्रेस को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।





