बांग्लादेशी चाचा-भतीजा चढ़ा बीएसएफ के हत्थे
जलपाईगुड़ी,
02 फरवरी । जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल
फ्रंटियर के सिलीगुड़ी सेक्टर के अंतर्गत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 15वीं
बटालियन की बॉर्डर आउट पोस्ट दाइखाता के सर्तक सीमा जवानों ने दो
बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों के नाम
मोहम्मद याकूब अली (41) और रोब्बानी अली (38) है। दोनों रिश्ते में चाचा और
भतीजा है। बीएसएफ ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी
दी।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों
बांग्लादेशी नागरिकों को उस समय पकड़ा गया जब दोनों अपने परिवार से मिलने के
लिए भारत से बांग्लादेश में बिना बाड़ वाले इलाके से अवैध रूप से सीमा पार
करने की कोशिश कर रहे थे। पकड़े गए दोनों बांग्लादेशी नागरिकों को जब्त
सामान के साथ कोतवाली थाने को सौंप दिया गया है।




