मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश: हिंदुओं पर बढ़ते हमलों को लेकर चौतरफा घिरे मुहम्मद यूनुस ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बांग्लादेश: हिंदुओं पर बढ़ते हमलों को लेकर चौतरफा घिरे मुहम्मद यूनुस ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

ढाका। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामना दी। खबरों के मुताबिक देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के अवसर पर ढाका में 'जन्माष्टमी शोभायात्रा' में भाग लेंगे।

जानकारी के मुताबिक सेना प्रमुख जनरल वेकर-उज-जमान, नौसेना प्रमुख एडमिरल नजमुल हसन और एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान ढाका के पलाशी मोड़ से जन्माष्टमी शोभा यात्रा में उपस्थित रहेंगे।

मुहम्मद यूनुस ने कहा, "भगवान श्रीकृष्ण ने समाज में न्याय, मानवीय करुणा और शांति का संदेश फैलाया; जहां कहीं भी उन्होंने अन्याय या अत्याचार देखा, वहां बुराई की पराजय के लिए खुद को प्रकट किया। उनका दर्शन और मूल्य न केवल सनातन धर्म के अनुयायियों को, बल्कि सभी धर्मों के लोगों को भी प्रेरित करते रहेंगे।"

यह संदेश ऐसे समय में आया है जब बांग्लादेश की सरकार अल्पसंख्यकों पर हमले की वजह से आलोचना का सामना कर रही है।

एक पूर्व राजनयिक के मुताबिक अगस्त 2024 में मुहम्मद यूनुस का शासन आने के बाद से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ा है। देश में हिंदुओं की हत्या अब आम होती जा रही है। यहां पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। रिपोर्ट भी दर्ज नहीं होते और पीड़ितों के पक्ष में तत्काल कोई कार्रवाई नहीं होती। जमात और नेशनल सिटिजन्स पार्टी (एनसीपी) के नेता कथित तौर पर हिंदू लड़कियों के साथ बलात्कार की धमकी दे रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चुप है। कई हिंदू परिवार डर के मारे देश छोड़कर भाग गए हैं।

चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी बांग्लादेश इस्कॉन के पूर्व नेता हैं और 2024 से ही राजद्रोह के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं। कई बार उनकी जमानत रद्द की जा चुकी है।

इस बीच, बांग्लादेश में इस्कॉन ने तीन दिवसीय कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव शुरू हो चुका है। उत्सव के विभिन्न चरणों में भाग लेने के लिए भक्त ढाका के स्वामीबाग स्थित इस्कॉन के केंद्रीय मंदिर में उमड़ पड़े। बांग्लादेश पूजा उद्जापन परिषद और महानगर सर्बोजनिन पूजा समिति ने ढाकेश्वरी राष्ट्रीय मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें