बांगलादेश ने भारत को दिया भरोशा, कि रिश्ते कभी नहीं होंगे खराब

नई दिल्ली।
बांगला देश में फिर से शेख हसीना
सरकार आ गयी है। बांगसादेश ने भारत को भरोशा दिया है कि वह भारत के खिलाफ कभी नहीं
जाएगा। साथ बांगलादेश बनने के योगदान में भारत की महान भूमिका की भी चर्चा की है।
बांगलादेश ने साफ शब्दों में कहा है कि वह चीन के आगे नहीं झुकेगा और भारत को इसकी
चिंता करने की जरूरत नहीं है। बांग्लादेश
के विदेश मंत्री डॉ. एके अब्दुल मोमन ने कहा कि भारत ने हमारी आजादी के लिए खून
बहाया है और हमारा सबसे बड़ा मददगार रहा है, इसलिए हमारे रिश्ते कभी खराब नहीं होंगे।
बांग्लादेशी विदेश मंत्री डॉ. एके
अब्दुल मोमन ने कहा कि हमारे समाज में हमारे अपने मूल्य निर्धारण में हम आम तौर पर
दूसरों का सम्मान करते हैं और अपने नेताओं से इसी तरह की अपेक्षा रखते हैं। इसलिए
हमारा मानना है कि हमें गरिमा और पद का सम्मान करना चाहिए। भारत-बांग्लादेश
रिलेशन पर उन्होंने कहा कि हमारा रिश्ता पहले से ही बहुत मजबूत है। यह सिर्फ आज की
बात नहीं है, क्योंकि हमारे जन्म के समय यानी स्वतंत्रता संग्राम के दौरान
भारत ही सबसे बड़ा मददगार था। उन्होंने आज़ादी के लिए हमारी तरह खून बहाया। तो
हमारे पास एक ऐतिहासिक कारण है और फिर, हाल के वर्षों में हमारी प्रधानमंत्री शेख
हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने बहुत अच्छा तालमेल और
संबंध विकसित किया है।
चीन के साथ संबंधों पर क्या बोला
बांग्लादेश चीन के साथ संबंधों व भारत और मालदीव के बीच मौजूदा राजनयिक टकराव से
पड़ने वाले प्रभावों पर एक भारतीय मीडिया घराने ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ.
एके अब्दुल मोमन से बातचीत की है। एक सवाल-इस क्षेत्र में चीन का प्रभाव बढ़ रहा
है, चाहे मालदीव हो या बांग्लादेश, इसे आप कैसे देखते हैं- के जवाब में
उन्होंने कहा कि यह धारणा गलत है। बांग्लादेश में चीन का बहुत प्रभाव नहीं है। चीन
एक डेवलपमेंट पार्टनर है। वे हमारे कुछ प्रोजेक्ट्स में या तो ठेकेदार के रूप में
या विशेषज्ञ के रूप में मदद कर रहे हैं. मगर आप देखें कि हमें चीन से कितना पैसा
मिला है, तो यह जीडीपी के 1 फीसदी से भी कम है। इस तरह यह कुछ भी नहीं है।





