मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ जमकर बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर में मौसम ने ली करवट, गरज-चमक के साथ जमकर बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शुक्रवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली। सुबह करीब 7 बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज गरज-चमक के साथ जिले में जमकर बारिश शुरू हो गई। लगातार हो रही बारिश और मौसम में आई ठंडक से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह का मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आया और वातावरण सुहावना हो गया।बीते कई दिनों से जिले में तेज धूप और भीषण गर्मी का असर देखा जा रहा था। गुरुवार तक जिले का तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं शुक्रवार को मौसम बदलने के बाद अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यानी एक ही दिन में तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। जहां आम दिनों में सुबह होते ही तेज धूप निकल जाती थी, वहीं शुक्रवार को आसमान पूरी तरह बादलों से ढका रहा और सुबह के समय हल्का अंधेरा छाया रहा।मौसम में आए इस बदलाव से धरती की तपिश कम हुई और लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। किसानों समेत आम लोगों ने भी बारिश का स्वागत किया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें