मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर एसडीओपी याकूब मेमन पर लगा दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर एसडीओपी याकूब मेमन पर लगा दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज

बलरामपुर/अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पदस्त एसडीओपी याकूब मेमन पर महिला से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार, रायपुर के एक मकान में याकूब ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत के बाद एसडीओपी के खिलाफ महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पीड़िता के अनुसार, याकूब मेमन जब रायपुर में तैनात था, तब वह उसके घर में किराए के मकान में रहती थी, तभी उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, उसके बाद याकूब की पोस्टिंग बलरामपुर जिले में हुई। बलरामपुर आने के बाद भी याकूब रुका नहीं , वहीं पीड़िता का अश्लील वीडियो भेजकर उसे बलरामपुर बुलाता था। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने सरगुजा आईजी से मामले की शिकायत की। आईजी दीपक कुमार झा के निर्देश पर एफआईआर दर्ज हुआ है।इस मामले में याकूब मेमन ने भी बीते 12 सितंबर को महिला के खिलाफ आईजी से शिकायत की है। उनके मुताबिक महिला ने पहले आर्थिक मदद मांगी और फिर नजदीकियां बढ़ाई। फिर प्लानिंग के तहत अश्लील वीडियो बनाए और पैसों की मांग शुरू कर दी। दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत होती थी। वह अब तक उसे डेढ़ लाख रूपये दे चुके है। साथ ही, मकान अपने नाम करवाने का दबाव भी बनाया है। जब उन्होंने मना किया, तो महिला ने झूठा केस दर्ज करवा दिया।पीड़िता ने बताया कि वह रायपुर के टिकरापारा में एसडीओपी याकूब मेनन के मकान में किराए से रहती थी। आरोप है कि याकूब मेमन ने महिला का रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता याकूब मेमन के बलरामपुर जिले में पदस्थ रहने के दौरान भी आती-जाती थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत रायपुर पुलिस से की, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो पीड़िता बलरामपुर पहुंची। बलरामपुर पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज नहीं की तो पीड़िता सरगुजा आईजी के पास शिकायत लेकर पहुंची। सरगुजा आईजी दीपक कुमार झा ने आज मंगलवार काे बताया कि, रायपुर की रहने वाली पीड़िता ने रेप की शिकायत की थी। सरगुजा के महिला थाने में बीते 12 सितंबर को शून्य पर अपराध दर्ज किया गया है और केस डायरी रायपुर भेज दी गई है। आगे की जांच रायपुर पुलिस करेगी।उल्लेखनीय है कि याकूब मेनन टीआई से प्रमोट होकर एसडीओपी बनाए गए हैं। वर्तमान में वे बलरामपुर पुलिस अनुविभाग के एसडीओपी हैं। शिकायत सामने आने के बाद पिछले तीन-चार दिनों से वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं। याकूब मेमन (50 साल) 1998 में एसआई बने। प्रमोट होकर टीआई, फिर प्रमोट होकर एसडीओपी बने। बलरामपुर में 2 साल से पदस्थ हैं। खास भिलाई के रहने वाले हैं। रायपुर टिकरापारा में टीआई के पद पर पदस्थ रह चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें