मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

तातापानी महोत्सव 2026: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 24 घंटे अलर्ट मोड में बलरामपुर पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
तातापानी महोत्सव 2026: सुरक्षा का अभेद्य घेरा, 24 घंटे अलर्ट मोड में बलरामपुर पुलिस

बलरामपुर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित होने जा रहे तातापानी महोत्सव 2026 को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी और सीमावर्ती जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा से लेकर यातायात तक हर मोर्चे पर सख्त और सुनियोजित इंतजाम किए गए हैं।बलरामपुर पुलिस के द्वारा साेमवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना रामानुजगंज अंतर्गत ग्राम तातापानी (प्रसिद्ध गर्म जलस्रोत) में 14 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में प्रस्तावित है। इस दौरान राज्य के मंत्रीगण, सांसदों एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों के आगमन को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।तातापानी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बलरामपुर पुलिस ने पूरे मेला क्षेत्र में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। कड़ाके की ठंड के बावजूद पुलिस के जवान 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे और मेला क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस द्वारा व्यापक ट्रैफिक प्रबंधन किया गया है, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे।असामाजिक तत्वों पर सख्ती, विशेष अभियान जारीमहोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, माफी बदमाश एवं अन्य असामाजिक तत्वों की उनके निवास स्थानों पर जाकर जांच की जा रही है।पुलिस द्वारा ऐसे तत्वों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है और उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी जा रही है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक या अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सीमावर्ती इलाकों पर खास नजरचूंकि बलरामपुर-रामानुजगंज जिला झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमाओं से जुड़ा हुआ है, इसलिए बाहरी असामाजिक तत्वों की संभावित आवाजाही को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार एरिया डॉमिनेशन, गश्त और सघन वाहन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।इसके अलावा बैंक, एटीएम, सर्राफा दुकानें, लॉज, ढाबे और अन्य संवेदनशील स्थानों की भी नियमित जांच की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना बनी रहे।आमजन से पुलिस की अपीलपुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। साथ ही बेवजह घूमने वालों, नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बलरामपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि तातापानी महोत्सव 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें