बलरामपुर : हिरिया नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका
बलरामपुर
/ रायपुर , । जिले के कोल्हुआ गांव के हिरिया नदी में
बहकर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश आने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते
ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। मामला
वाड्रफनगर चौकी का है।
वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने
बताया कि आज शुक्रवार सुबह ग्राम कोल्हुआ के ग्रामीण हर रोज की तरह नदी की
ओर गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति के शव को
देखा। इस पर उन्होंने तुरंत गांव के सरपंच को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस
को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को
कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज शिनाख्त करने में जुटी है। मृतक के शरीर पर
चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे यह प्रतीत होता है कि मृतक पर लाठी-डंडे
जैसे किसी वस्तु से हमला किया गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का
प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर आगे की कार्रवाई में
जुटी है।





