मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

20 मई को बलरामपुर में बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें, नकली दवाओं और फर्जी AI प्रिस्क्रिप्शन के खिलाफ विरोध

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
20 मई को बलरामपुर में बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें, नकली दवाओं और फर्जी AI प्रिस्क्रिप्शन के खिलाफ विरोध

बलरामपुर। जिले में 20 मई बुधवार को सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (एआईओसीडी) के आह्वान और छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (सीसीडीए) के निर्देश पर यह बंद आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में सोमवार देर शाम को मां तारा गोपाल हाइट के बोहला दरबार में आयोजित प्रेस वार्ता में औषधि विक्रेता संघ ने कहा कि यह केवल व्यापार का मुद्दा नहीं, बल्कि जन स्वास्थ्य, मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है।संघ पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन और भारी डिस्काउंट के माध्यम से दवाओं की बिक्री के कारण नकली दवाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्थानीय मेडिकल स्टोरों में पंजीकृत और अनुभवी फार्मासिस्ट मरीजों को दवा संबंधी सही सलाह और आवश्यक मार्गदर्शन देते हैं, जबकि ऑनलाइन दवा खरीद में इस व्यवस्था का अभाव रहता है।उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन के जरिए नशीली दवाएं मंगाई जा रही हैं, जिससे युवाओं में नशे का खतरा बढ़ रहा है। ऑनलाइन दवा बिक्री में यह सत्यापित करना भी कठिन हो जाता है कि दवा किस डॉक्टर द्वारा लिखी गई है। वहीं स्थानीय दवा दुकानदार साइकोट्रॉपिक, शेड्यूल एच1 और नारकोटिक्स दवाओं का पूरा रिकॉर्ड संधारित करते हैं तथा समय-समय पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दुकानों की जांच, दवाओं के सैंपल और बिलों की जांच की जाती है। ऑनलाइन बिक्री में ऐसी निगरानी व्यवस्था नहीं होने की बात कही गई।संघ ने आरोप लगाया कि जीएसआर 817(E) और जीएसआर 220(E) जैसी अधिसूचनाओं का दुरुपयोग कर अवैध रूप से ऑनलाइन दवा बिक्री की जा रही है। इन अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग भी भारत सरकार से की गई है।बलरामपुर-रामानुजगंज औषधि विक्रेता संघ ने बताया कि जिले के सभी दवा व्यवसायी 20 मई को बंद में शामिल रहेंगे। हालांकि आपात स्थिति को देखते हुए जिले के विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों में कुछ दुकानों को चिन्हित किया गया है, जहां अत्यंत जरूरी परिस्थितियों में दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।संघ ने आम नागरिकों से अपील की है कि आवश्यक दवाएं 19 मई तक ही खरीद लें तथा 20 मई के बंद को सफल बनाने में सहयोग करें। प्रेस वार्ता में डीसीडीए अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, लीगल एडवाइजर देवेंद्र उपाध्याय, जनसंपर्क अधिकारी उल्लास सोनी और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें