मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : खाद की कालाबाजारी, किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने मजबूर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : खाद की कालाबाजारी, किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने मजबूर

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के भंवरमाल समिति में खाद वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छोटे किसानों को 1 से 2 बोरी तक खाद नहीं मिल रहा है तो, वहीं बिचौलियों को पिकअप भर-भरकर खाद दिया जा रहा है। परेशान किसानाें का कहना है कि, समिति प्रबंधक की मिली भगत से इस खेल को बड़े पैमाने पर अंजाम दिया जा रहा है।वहीं, छोटे किसान महंगे दामों पर खाद खरीदने पर मजबूर है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लोगों ने 2 पिकअप वाहन में खाद भरा हुआ पाया और पता चला कि, उसे बड़े व्यापारियों को देने की बात सामने आई है। जिसके बाद किसानों में काफी आक्रोश देखने को मिला। किसानो ने समिति प्रबंधक पर कालाबाजारी का गंभीर आरोप लगाया है।वही, इस मामले की जानकारी रामानुजगंज एसडीएम आनंद राम नेताम काे आज शनिवार काे दी गई। जिसके बाद एसडीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की बात की है। किसान 300 रूपये लगभग की बोरी की खाद अभी कालाबाजारी के चक्कर में 800 से 900 रूपये प्रति बोरी लेने पर मजबूर है।छोटे किसान सुबह से लेकर शाम तक समिति का चक्कर काटते हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं मिलता है। पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत है। वहीं समिति के द्वारा किए जा रहे गड़बड़ी का खुलासा होने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें