मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

बलौदाबाजार हिंसा : भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुई हिंसा के मामले में पुलिस

ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीम क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को

गिरफ्तार किया है। किशोर नवरंगे हिंसा और आगजनी की घटना के बाद से लगातार

फरार चल रहा था।अब तक गिरफ्तार हुए आरोपितों में भीम रेजिमेंट के संभाग

अध्यक्ष जीवराखन बांधे और प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी भी शामिल हैं।

बलौदा बाजार पुलिस ने कुल 7 टीमें बनायी है जो प्रदेश भर से आरोपितों की

पतासाजी में जुटी हुई हैं।

बुधवार को उक्त जानकारी देते

हुए बलौदा बाज़ार पुलिस ने बताया कि, किशोर नवरंगे के आह्वान पर ही प्रदेश

भर के लोग बलौदा बाज़ार पहुंचे थे और इसके बाद ही हिंसा हुई थी। पुलिस किशोर

नवरंगे से पूछताछ कर रही है। किशोर नवरंगे से पूछताछ में कई बड़े खुलासे की

पुलिस को आशा है ।

उल्लेखनीय है कि बलौदाबाजार में हुई

हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 132 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिनमें अलग - अलग संगठन के 20 प्रमुख भी शामिल हैं। इस हिंसा में अलग - अलग

संगठन के करीब 20 प्रमुख शामिल हैं जिनमें मुख्य रूप से भीम आर्मी, भीम

रेजिमेंट, भीम क्रांतिवीर, क्रांति सेना, इंडियन सतनामी समाज और सतनाम समाज

से संबंधित कई संगठनों के नाम सामने आये हैं। सोशल मीडिया और सीसीटीवी

फुटेज के आधार पर पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें