मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

बलौदाबाजार : नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलौदाबाजार : नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को

बलौदाबाजार। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 13 दिसंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिले में जिला एवं तहसील स्तर पर न्यायालय परिसर में नेशनल लोक अदालत आयोजित की जायेगी।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेशनल लोक अदालत में दीवानी, फौजदारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, पारिवारिक विवाद, श्रम विवाद धारा 138 मामले, किराया, बैंक वसूली, विद्युत चोरी के राजीनामा योग्य मामले, जिला न्यायालय में लंबित (भू-अर्जन से संबंधित प्रकरण एवं राजस्व मामले) एवं अन्य मामलों का निराकरण के प्रकरण शामिल है।इसी तरह प्री-लिटिगेशन संबंधी मामले (विवाद पूर्व-सुलह समझौते) जैसे कि बैंक के ऋण वसूली, विद्युत बिल के बकाया सूली एवं अन्य वित्तीय संस्थान के प्रकरण भी आपसी समझौते के आधार पर निराकरण किया जाएगा । लोक अदालत में न्यायालयीन प्रकरण समाप्त होने से पक्षकारों के मध्य सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित होते है। उनके विवाद का निपटारा होने से मधुर संबंध बनते है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें