मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

ऑपरेशन क्लीन हंट : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की बाइक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऑपरेशन क्लीन हंट : अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 21 चोरी की बाइक बरामद

रायगढ़, । रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। चक्रधरनगर थाना पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 9 लाख रुपये कीमत की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में दो आरोपित अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशिमोहन सिंह के निर्देश पर वाहन चोरी के मामलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 11 जुलाई को कमला नेहरू गार्डन के सामने से चोरी हुई एक हीरो स्प्लेंडर बाइक की जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मेडिकल कॉलेज रोड पर घेराबंदी कर अनिल मिश्रा और अमृत बहादुर को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों बोलो निषाद, चंद्रकुमार तिवारी और चंदन राय के साथ मिलकर वाहन चोरी करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने तीनों अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि, वे रायगढ़, कोरबा, सक्ती, ओडिशा के बरगढ़ और आसपास के इलाकों से बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद बाइक अलग-अलग जगह छिपाकर रखते थे और बाद में उन्हें बेच देते थे।

आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इनमें 10 बाइक अनिल मिश्रा, 5 बोलो निषाद, 4 चंद्रकुमार तिवारी और 2 बाइक अमृत बहादुर के कब्जे से मिलीं।

जांच में सामने आया कि, गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों, पार्कों और बाजारों में खड़ी हीरो स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स जैसी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। आरोपित लॉक तोड़कर बाइक चोरी करते थे और उन्हें दूसरे जिलों व राज्यों में बेच देते थे।

पुलिस ने सभी पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, गिरोह के दो अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित अनिल मिश्रा और चंदन राय के खिलाफ पहले से भी वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें